img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया नेपाल के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल को

December 12, 2024


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने नेपाल के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल को (To Nepal Army Chief General Ashok Raj Sigdel) भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक (The honorary rank of General of the Indian Army) से सम्मानित किया (Awarded) ।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल को उनकी सराहनीय सैन्य शक्ति, भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।

बता दें कि नेपाल के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल 11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं। सिगडेल की यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग सुदृढ़ करना तथा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है। नेपाल के सेना प्रमुख ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की थी और साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

जनरल अशोक राज सिगडेल ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के साथ गहन बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान दोनों सेनाध्यक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी।

नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष ने एनएसए अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की थी। इन बैठकों ने व्यापक रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान, आपसी हितों के मामलों पर ध्यान केंद्रित करने और दोस्ती को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया था।

Share:

  • विवाद रहित ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 5-5 लाख, मोहन यादव का ऐलान

    Thu Dec 12 , 2024
    भोपाल: एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायतों को खुशहाल और सक्रिय बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना (special incentive scheme) का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में किसी भी तरह का विवाद नहीं होगा, उसे 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved