
दमोह । मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द रविवार को दमोह जिले के ग्राम सिंग्रामपुर में आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय सम्मेलन में सिंगौरगढ़ किले के संरक्षण कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने यहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिसर में पौधरोपण भी किया।
इसके बाद राष्ट्रपति कोविन्द राज्यस्तरीय जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए और सिंगौरगढ़ किले के संरक्षण एवं पर्यटन से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं के विकासकार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने भूमिपूजन एवं शिलापट्टिकाओं का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय समूह के सर्वांगीण विकास के लिए मध्यप्रदेश जनजातीय विभाग द्वारा तैयार किए गए आदिरंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री चौहान मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved