img-fluid

सीरिया में बाल-बाल बचे राष्ट्रपति मैक्रों, होटल के बाहर धमाके में 6 मौत

July 07, 2026

डेस्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक होटल के बाहर बैक टू बैक 2 धमाके की खबर है. इस होटल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ठहरे हुए हैं. मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अल शरा के निमंत्रण पर दमिश्क आए हुए हैं. बम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं करीब 20 लोग घायल हैं. इनमें सीरिया सरकार के पर्यटन मंत्री भी शामिल हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जिस जगह चरमपंथियों ने धमाका किया, वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. मरने वाले अधिकांश पुलिसकर्मी हैं, जो मैक्रों की सुरक्षा में लगे हुए थे.

अल अरबिया के मुताबिक जिस वक्त मैक्रों होटल से निकलकर अल शरा से मुलाकात करने जा रहे थे, उसी वक्त होटल के बाहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. मैक्रों के साथ मौजूद मीडियाकर्मियों ने यह खबर ब्रेक की है.


  • मैक्रों के होटल के बाहर जो धमाका हुआ है, वो एक कार के जरिए किया गया है. लाल रंग की कार को पहले होटल के बाहर लगाया गया, उसके बाद उसमें धमाका किया गया. फ्रांस के राष्ट्रपति भवन ने अभी इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि धमाके के तुरंत बाद मैक्रों ने अल शरा से मुलाकात की.

    वहीं सीरिया पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. अल शरा की सरकार में मैक्रों पहले यूरोपीय संघ के नेता हैं, जो सीरिया पहुंचे हैं. मैक्रों 2 दिवसीय दौरे पर दमिश्क आए थे. दौरे का यह आखिरी दिन था.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह धमाका दमिश्क के काफी पॉश इलाके में हुए हैं. एक साथ 2 धमाके की आवाज दमिश्क में सुनी गई है. मैक्रों उस वक्त नागरिक समूहों के साथ होटल में बैठक कर बाहर निकल रहे थे. हालांकि, उन्हें कुछ नहीं हुआ है.

    Share:

  • 15 बांग्लादेशी और रोहिंग्या दोषियों को 5-5 साल सजा, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Tue Jul 7 , 2026
    लखनऊ: भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले 15 लोगों को लखनऊ की विशेष अदालत ने 5-5 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही इन लोगों पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है. इनमें 13 बांग्लादेशी नागरिक और दो रोहिंग्या शामिल हैं. ATS ने 26 अक्टूबर 2021 को इस गिरोह के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved