
नई दिल्ली। नाक के जरिए दी जाने वाली भारत बायोटेक की इंट्रानैसल कोरोना वैक्सीन INCOVACC की कीमत तय कर दी गई है। सरकारी सूत्रो के अनुसार प्राइवेट अस्पतालों में इसकी एक डोज की कीमत 800 रुपये होगी। इसके अलावा पांच फीसदी जीएसटी भी देनी होगी। सूत्रों के अनुसार निजी अस्पतालों को एक डोज के लिए 150 रुपये का एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज लगाने की भी मंजूरी है। इस प्रकार इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved