
भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल(Bhopal) में ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025’ (GSI) का शुभांरभ हो चुका हैं। प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित समिट की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम ने मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च की। वहीं प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म ‘मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं’ का प्रदर्शन के साथ ही प्रधानमंत्री नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म ‘इंडिया ग्रोथ स्टोरी’ का भी प्रदर्शन भी किया गया।
सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोापल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एमपी निवेश के लिए बेहतर है, यहां आपार संभावनाएं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। खनिज पदार्थ के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो संभावना है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है।
पीएम ने आगे कहा कि बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था। बीते 2 दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने शासन पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे। आज मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है।
प्रधानमंत्री की प्रमुख बातें…
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved