img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का 100वां चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवात्री को बधाई दी

November 10, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत का 100वां चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर (On becoming India’s 100th Chess Grandmaster) अनुज श्रीवात्री को बधाई दी (Congratulated Anuj Shrivatri) । पीएम ने अनुज की उपलब्धि को शानदार बताया।


  • पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा, “इंडिया ने चेस में सेंचुरी पूरी कर ली है। कमाल है ना? इंडिया अब सौ चेस ग्रैंडमास्टर्स का घर है। भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवात्री को बधाई। यह कितनी शानदार उपलब्धि है।” उन्होंने लिखा, “भारत के लिए 100 ग्रैंडमास्टर्स तक पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो हमारे खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ-साथ हमारे युवाओं में चेस की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।” पीएम ने लिखा, “देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा चेस प्रतिभाओं को उभरते हुए और वैश्विक स्टेज पर अपनी पहचान बनाते हुए देखना खास तौर पर खुशी की बात है। उम्मीद है कि यह उपलब्धि और भी कई युवाओं को चेस अपनाने और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।”

    मध्य प्रदेश के रहने वाले अनुज श्रीवात्री रविवार को दिवाली के दिन भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने। उन्होंने ये बड़ी उपलब्धि फिलीपींस के सिनाकाबन में ‘7वीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप’ जीतकर हासिल की। 22 वर्षीय अनुज की टूर्नामेंट में शुरुआत निराशाजनक रही। वो प्रतियोगिता में अपनी पहली बाजी हार गए थे। उसके बाद उन्होंने शानदार और दमदार प्रदर्शन करते हुए संभावित आठ में से सात अंक हासिल किए और खिताब अपने नाम कर लिया।
    भारत की तरफ से पहले विश्वनाथन आनंद थे। उन्होंने यह उपलब्धि 1988 में हासिल की थी। आनंद ने भी अनुज श्रीवात्री को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा था, “दीवाली की शुभकामनाएं, 100 का शानदार शतक, भारत को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अनुज श्रीवात्री को बधाई। मजेदार बात यह है कि आज ही मैं सोच रहा था कि दिसंबर 2027 में मेरे ग्रैंडमास्टर टाइटल को 40 साल पूरे हो जाएंगे, और सचमुच ऐसा ही हो गया।”

    Share:

  • विश्व स्तर पर जारी हुई सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव'

    Tue Nov 10 , 2026
    नई दिल्ली । सोनिया गांधी की किताब (Sonia Gandhi’s Book) ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ (‘Belonging: A Journey of Love’) विश्व स्तर पर जारी हुई (Released Globally) । कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने याद किया कि उन्होंने अपने पति राजीव गांधी से राजनीति में न आने की गुहार लगाई थी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved