
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस (Congress) की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (Former National President) सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को जन्मदिन पर (On Her Birthday) बधाई दी (Congratulated) । शुक्रवार को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।” सोनिया गांधी राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथम्भोर में अपना जन्मदिन मना रही हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, “रायबरेली (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved