img-fluid

सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कछुए को खिलाया खाना

June 27, 2026


विक्टोरिया । सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में (In Seychelles Botanical Garden) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कछुए को खाना खिलाया (Prime Minister Narendra Modi fed Tortoise) ।

  • तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने गर्मजोशी से स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ विक्टोरिया स्थित ‘सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन’ का दौरा किया। बोटैनिकल गार्डन में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े उत्साह से विशाल कछुओं को खाना खिलाया। इनमें 194 साल के जोनाथन भी शामिल था, जिसे दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर माना जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी ने गार्डन में एक पौधा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने उन्हें बोटैनिक्ल गार्डन के पेड़-पौधों और वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी।


    स्‍वागत के बाद गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी की ‘कार यात्रा’ ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री ने ‘कल्चरल कनेक्ट’ से लेकर ‘कार डिप्लोमेसी’ तक के अहम पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए। कार में दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते दिखे। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वो ‘सेशेल्स नेशनल बोटैनिक्ल गार्डन’ की ओर जा रहे हैं।

    इससे पहले पीएम मोदी ने उस कल्चर कनेक्ट की बात की जो उन्हें परदेस में भी प्रवासियों को अपने देश की मिट्टी से जोड़े रखती है। कच्छ की संस्कृति में रचे बसे कलाकारों ने एयरपोर्ट पर ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। पीएम ने कलाकारों संग खींची गई तस्वीर साझा करते हुए कहा, “अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव! सेशेल्स एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रवासी भारतीय जिस तरह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को संरक्षित और उत्सव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है।”

    हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम मोदी का सेशेल्स के राष्ट्रपति ने स्वागत किया। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी को वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

    इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है। हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है।” प्रधानमंत्री 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां पहुंचे। सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

    Share:

  • लाल किला धमाका मामले में 3 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

    Sat Jun 27 , 2026
    नई दिल्ली। NIA ने नवंबर, 2025 में दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार बम धमाका मामले में 3 और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। इस ब्लास्ट में 11 लोगों की जान चली गई थी। NIA ने अपने केस RC-21/2025/NIA/DLI में तुफैल अहमद भट, मुजफ्फर अहमद उर्फ फराज उर्फ जफर और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved