
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ईद-उल-फितर और नवरोज़ (On the occasion of Eid-ul-Fitr and Navroz) की देशवासियों को बधाई दी (Greeted the Countrymen) । मस्जिदों में नमाज अदाएगी के बाद लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से देशवासियों को ईद-उल-फितर और नवरोज़ के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं । अपने संदेश में उन्होंने राष्ट्र में सुख, शांति और आपसी सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। ईद के पावन मौके पर देश को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “ईद-उल-फितर की ढेरों शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन चारों ओर भाईचारे और दयालुता की भावना को और आगे बढ़ाए। सभी लोग सुखी और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!”
पारसी नव वर्ष ‘नवरोज़’ के अवसर पर भी प्रधानमंत्री ने जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कामना की कि आने वाला वर्ष हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “नवरोज़ के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। प्रार्थना करता हूँ कि यह वर्ष समृद्धि और आनंद से भरा हो। सभी स्वस्थ रहें और सभी की आकांक्षाएं पूरी हों।”
प्रधानमंत्री के ये संदेश त्योहारों के माध्यम से भारतीय समाज की विविधता और समावेशी संस्कृति को रेखांकित करते हैं। जहाँ ईद का संदेश सामाजिक एकता और करुणा पर केंद्रित रहा, वहीं नवरोज़ के संदेश में प्रगति और व्यक्तिगत लक्ष्यों की प्राप्ति की कामना की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved