img-fluid

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता

October 09, 2023


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को तंजानिया की राष्ट्रपति (Tanzanian President) सामिया सुलुहू हसन (Samia Suluhu Hassan) के साथ द्विपक्षीय वार्ता की (Holds Bilateral Talks) । दोनों नेताओं ने भारत-तंजानिया संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की।


  • द्विपक्षीय वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की जिसमें व्यापक क्षेत्रों पर बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एजेंडे में व्यापार और निवेश, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, विकास साझेदारी, उच्च शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंध शामिल हैं।

    हसन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह 8 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंची थीं। इससे पहले उनका राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया।

    Share:

  • अब इंदौर में नही होगी जया किशोरी की कथा आचार संहिता लगने के बाद लिया फैसला | Now Jaya Kishori's story will not be held in Indore, decision taken after imposition of code of conduct

    Mon Oct 9 , 2023
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved