img-fluid

अजीत पवार के निधन पर शरद पवार से बात कर शोक जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

January 28, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अजीत पवार के निधन पर (On the demise of Ajit Pawar) शरद पवार से बात कर शोक जताया (Spoke to Sharad Pawar and expressed Condolences) ।


  • महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। अजित पवार सहित विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही राज्य और देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई।

    पीएम मोदी ने सुबह एक्स पर पोस्ट कर लिखा था महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद हवाई हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया। गहन दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।

    अजित पवार जी जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव रखने वाले लोगों के नेता थे। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के रूप में उनका व्यापक सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है।’ उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति ।

    Share:

  • अजित पवार के आकस्मिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    Wed Jan 28 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि अजित पवार के आकस्मिक निधन से (By sudden demise of Ajit Pawar) मन अत्यंत व्यथित है (Deeply Saddened) । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, “आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved