img-fluid

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

May 20, 2026


रोम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ (With Italian Prime Minister Giorgia Meloni) कोलोसियम का दौरा किया (Visit Colosseum) । कोलोसियम इटली के रोम शहर में स्‍थित एक विशाल अंडाकार एम्फीथिएटर है, जो सात अजूबों में से एक है।


  • इस इमारत का इतिहास लगभग दो हजार वर्ष पुराना है। इसे रंगमंच भी कहा जाता है। यह रोमन वास्‍तुकला को दर्शाता है, साथ ही यह कई ऐत‍िहासिक लड़ाइयों का गवाह भी रहा है। इस एम्फीथिएटर में 80 से ज्‍यादा द्वार हैं। इसे फ्लेवियन राजवंश के समय 80 ईस्वी में पूरा किया गया था। यह मशहूर अंडाकार इमारत पत्थर और कंक्रीट से बनी है। इसमें करीब 80,000 लोग बैठ सकते थे, जो यहां ग्लैडिएटरों की लड़ाइयां और तरह-तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम देखने आते थे।

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार रात (स्थानीय समय) रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे । मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”, जिससे दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती साफ दिखाई देती है। इससे पहले पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए। उन्होंने इस डिनर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर साझा कीं।


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी भेंट की । इस गिफ्ट के लिए मेलोनी ने उन्हें धन्यवाद भी दिया। इतालवी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 12 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा की। जिसमें वो भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रही हैं। इस क्लिप में वो कह रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए बहुत अच्छा गिफ्ट लेकर आए हैं। ये टॉफियां हैं जो बहुत स्वादिष्ट हैं।” इसके बाद उनकी दाईं तरफ खड़े पीएम मोदी टॉफी का पैकेट उठाते हैं जिस पर लिखा है ‘मेलोडी’। ‘गिफ्ट’ को कैमरे की तरफ दिखाने के बाद दोनों खिल खिलाकर हंस देते हैं। पीएम मोदी मंगलवार को इटली की आधिकारिक यात्रा पर रोम पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं।

    मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”, जिससे दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती साफ दिखाई देती है। इससे पहले पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए। उन्होंने इस डिनर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों देश भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

    Share:

  • भारत और दक्षिण कोरिया साझा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Wed May 20 , 2026
    सियोल । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया (India and South Korea) साझा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे (Will discuss common Regional and Global Issues) । दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सियोल स्थित राष्ट्रीय समाधि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved