img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा को जन्मदिन की बधाई दी

February 22, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा को जन्मदिन की बधाई दी (Wished Mizoram Chief Minister Lalduhoma on his Birthday) । उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की ।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मिजोरम के सीएम पु लालदुहोमा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।”

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा को जन्मदिन की बधाई। मिजोरम के लोगों की सेवा करते रहने के लिए आपके अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति की कामना करता हूं।”

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री लालदुहोमा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको अच्छी सेहत दे और मिजोरम के लोगों की सेवा में आपकी समर्पित सेवा जारी रहे।”

    मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री लालदुहोमा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको उत्तम स्वास्थ्य, बुद्धिमत्ता और राज्य को अधिक शांति, प्रगति व समृद्धि की ओर ले जाने की निरंतर शक्ति प्राप्त हो। मिजोरम की जनता के प्रति अपनी समर्पित सेवा में आने वाला वर्ष आपके लिए अत्यंत सफल और मंगलमय हो।”

    22 फरवरी 1949 को जन्मे लालदुहोमा 8 दिसंबर 2023 से मिजोरम के 6वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। लालदुहोमा मिजोरम की एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी ‘जोरम नेशनलिस्ट पार्टी’ के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं।वह 1984 में पहली बार मिजोरम से लोकसभा सांसद चुने गए। जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी, तब उन्हें संसद से भी अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वह भारत में दल-बदल विरोधी कानून के तहत हटाए जाने वाले पहले सांसद बने।

    2018 के मिजोरम विधानसभा चुनाव में पहली बार उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। 2020 में दल-बदल विरोधी कानून के तहत विधानसभा सदस्य के तौर पर उन्हें अयोग्य घोषित किया गया, जो भारत में राज्य विधानसभाओं में पहला मामला था। 2023 के मिजोरम विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भारी मतों से विजयी हुई और वे मुख्यमंत्री बने।

    Share:

  • मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sun Feb 22 , 2026
    मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया (Flagged off Meerut Metro and Namo Bharat Train) । इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और शहरी परिवहन को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों को बड़ा बढ़ावा मिला है। पीएम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved