
इंदौर (Indore)। महाराणा प्रताप नगर अहिल्या आश्रम क्रमांक 2 में एकीकृत स्कूल कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों के लिए लगाया जाता है। लंबे समय से इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक शिकायतें कलेक्टर को मिल रही थीं। इस स्कूल 16 कमरों में 2500 से ज्यादा छात्र अध्ययन कर रहे हैं। यहां दो सत्र में विद्यालय लगाया जाता है। सीमित कमरों में बच्चों को बिठाने के लिए शिक्षकों को मशक्कत करना पड़ती है, वहीं स्कूल का भवन भी चुस्त-दुरुस्त नहीं है। छात्र व अभिभावकों ने कलेक्टर से गुहार लगाई थी। शुक्रवार दोपहर तकरीबन 12 बजे कलेक्टर इलैयाराजा टी अचानक पहुंचे।
शौचालय व स्कूल परिसर में गंदगी नजर आते ही वे भड़क गए। कलेक्टर छत से बारिश का पानी की रिसता देख बोले कि प्राचार्य जितेंद्र परेता और हेडमास्टर अशोक धूलधोए को सस्पेंड करो। हालांकि कलेक्टर ने डेढ़ घंटे का समय बिताया। शिक्षक व स्टाफ से चर्चा की एवं पूरा परिसर देखा और तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। कलेक्टर जाते समय बोल गए कि 15 दिन बाद फिर लौटूंगा, व्यवस्थाओं को सुधार लें। इसके बाद प्राचार्य और हेडमास्टर के मुरझाए चेहरों पर हलकी राहत देखी गई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved