img-fluid

Priyanka Chopra ने पति निक जोनस को दिया रोमांटिक सरप्राइज, वीडियो देख फैंस बोले- ‘वाओ’

June 04, 2022


डेस्क। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं, जो हॉलीवुड में सक्रिय हैं। अभिनेत्री अपने काम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लास वेगस में रहती हैं, जहां से वह अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को एक रोमांटिक सरप्राइज दिया है, जिसकी झलक निक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई है।

निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर यह खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो एक होटल रूम का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल का रूम अंदर से गुब्बारे और खूबसूरत लाइटिंग से सजा हुआ है। रूम के बीच में एक खूबसूरत टेबल है, जिस पर शैंपेन की बोतल रखी हुई है। इस वीडियो की शुरुआत में एक वेलकम नोट भी है, जिस पर निक के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी है। इस सरप्राइज को देखकर निक भी काफी खुश हुए हैं। वीडियो में वह दिख तो नहीं रहे, लेकिन उनकी आवाज सुनाई दी है, जिसमें वह कहते हैं, ‘बहुत पावरफुल है।’


  •  

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    निक जोनस द्वारा शेयर किया वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए ‘क्यूट’ लिखा है, तो कुछ लोगों ने वीडियो पर हार्ट इमोटिकॉन शेयर किए हैं। एक यूजर ने प्रियंका को सपोर्टिंग वाइफ भी बताया है।

    प्रियंका और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। जिसके बाद दोनों ने मुंबई में अपनी रिसेप्शन को रखा, जहां पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी। वहीं, अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं और उनकी बेटी का नाम मालती है।

    Share:

  • मलेशिया में अजीबो-गरीब तरीके से पढ़ी जा रही नमाज, वायरल हो रहा वीडियो, इस्लामी नेता भड़के

    Sat Jun 4 , 2022
    नई दिल्ली। मलेशिया के मुस्लिमों द्वारा अजीबो-गरीब तरीके से नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसे इस्लाम का अपमान बताते हुए धार्मिक नेता नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। ऐसा करने वालों को उन्होंने शरिया के मुताबिक सजा की मांग की है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कुछ युवा एक पंखे के साथ नमाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved