मनोरंजन

स्वदेश लौट रही हैं Priyanka Chopra! तीन साल बाद भारत वापसी को लेकर भावुक दिखीं अभिनेत्री

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा रखा है। वह अब भारत ही नहीं विदेश में भी सफलता का स्वाद चख चुकी हैं। ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चाओं में रहने वाली देसी गर्ल पिछले कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं।

जिसके चलते उनके भारतीय फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। जो फैंस हमारी प्यारी देसी गर्ल को भारतीय धरती पर कदम रखते देखना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जल्दी भारत वापस आ रही हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब तीन साल बाद अपने भारत लौटने की जानकारी साझा की है। इस बार वह अपने देश अकेली नहीं बल्कि अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ आ रही हैं। प्रियंका यह जानकारी साझा करते हुए काफी भावुक दिखाई दीं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा।


लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद अपने देश लौटने के एहसास से बेहतर कुछ नहीं होता। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय बहुत ज्यादा खुश हैं और इसकी वजह उनका लगभग तीन साल बाद भारत लौटना है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बोर्डिंग पास की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।’ इस ट्रिप पर उनके साथ उनकी प्यारी सी नन्हीं राजकुमारी मालती मैरी चोपड़ा भी होंगी। बता दें, यह मालती की पहली भारत यात्रा होगी। प्रियंका कोरोना महामारी के बाद पहली बार भारत लौट रही हैं।

प्रियंका कई वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं। वह देश में पढ़ने के लिए 12 साल की उम्र में अमेरिका चली गई थीं। लेकिन वर्षों बाद वह भारत लौटीं और बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन करियर के बाद, प्रियंका ने साल 2015 में ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड में कदम रखा था। इतना ही नहीं साल 2018 में उन्होंने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन निक जोनस से शादी भी रचा ली थी, जिसके बाद वह पूरी तरह से अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं।

Share:

Next Post

कोई नेता आए या न आए, राहुल गांधी ठीक 6 बजे पैदल चलना शुरू कर देंगे

Mon Oct 31 , 2022
राहुल गांधी टीम की इंदौरी नेताओं को ताकीद भेरूघाट और फारेस्ट एरिया में पैदल नहीं चलेंगे, इंदौर की यात्रा अब सिमरोल से शुरू होगी इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की टीम के प्रमुख और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नजदीकी सलाहकार (Advisor) ने कल बुरहानपुर (Burhanpur) से इंदौर (Indore) तक का दौरा किया। […]