मनोरंजन

Priyanka Chopra ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने न्यूयार्क (New York) में भारतीय रेस्टोरेंट (Indian restaurant) खोला है। प्रियंका ने विदेश में रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क (New York) में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम सोना (Sona) रखा है। जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने इसके उद्घाटन के लिए एक छोटी की पूजा भी रखी है। पूजा करते हुए प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “मैं आपके सामने सोना को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है। सोना उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा।”

Share:

Next Post

Indian Navy के लिए बनेंगे 6 आधुनिक मिसाइल जहाज, निर्माण करेगी कोचीन शिपयार्ड

Sun Mar 7 , 2021
नई दिल्ली । कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के 6 मिसाइल जहाज बनाएगी। इस वर्ग के जहाजों को एंटी-शिप या लैंड अटैक मिसाइलों जैसे ब्रह्मोस या निर्भय से लैस किया जाएगा। इसके अलावा कई ऐसी तकनीकी खूबियां होंगी जिनकी वजह से यह जहाज भारतीय नौसेना के लिए सतह-रोधी युद्धपोतों की तरह […]