बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के सामने खाने की काफी चीजें रखी हुई हैं। तस्वीर में प्रियंका का एक्सप्रेशन देखने लायक है। उन्होंने अपने चेहरे को दोनों हाथों से छिपाया हुआ है और खाने को देखते हुए हैरान और उत्साहित हो रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने फैंस से सवाल पूछते हुए लिखा कि-‘मैं इसके साथ क्या करूं?’
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। प्रियंका सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म ‘वे कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved