img-fluid

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया यूक्रेन का हाल

February 26, 2022

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच जारी युद्ध के बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Global Star Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यूक्रेन ( Ukraine) के लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra)ने वीडियो साझा करते हुए लिखा-‘यूक्रेन में अभी जो स्थिति है वह बहुत डरावनी है। मासूम और निर्दोष लोग अपनी और अपने प्रियजनों की जिंदगी को लेकर डर के साए में जी रहे हैं।



वे भविष्य की अनिश्चितता को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आज की इस मॉडर्न दुनिया में इतनी भयावह और डरावनी स्थिति कैसे पैदा हो सकती है? इस वॉर जोन में जो मासूम लोग रह रहे हैं, वो आपकी और मेरी तरह हैं। यूक्रेन के लोगों की आगे कैसे मदद करें, इस बारे में सारी जानकारी मेरे बायो लिंक में है।’

प्रियंका द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में देखा जा सकता है यूक्रेन के लोग कितने बदहवास और हैरान परेशान है। वहीं प्रियंका के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यूक्रेन के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Share:

  • गंगूबाई काठियावाड़ीः जादूगरी दिखाने में कामयाब रहे संजय लीला भंसाली

    Sat Feb 26 , 2022
    विवादों के बीच आखिरकार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म में भोली भाली गंगा का गंगूबाई (Gangubai Kathiawadi) बनने का सफर बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है। आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी, सीमा पाहवा, जिम सरभ और हुमा कुरैशी (Jim […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved