मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किये। प्रियंका (Priyanka Chopra) कुछ दिन पहले अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Ambani’s daughter Isha Ambani) की होली पार्टी में भी नजर आई थीं। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर कीं।
View this post on Instagram
बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं। उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किये। प्रियंका के साथ उनकी बेटी और पति निक जोनास ने भी रामलला के दर्शन किये। प्रियंका ने इस बार खास ट्रेडिशनल लुक कैरी किया था। प्रियंका पीले रंग की पंजाबी ड्रेस में नजर आईं। वहीं निक जोनास और बेटी मालती ने भी पारंपरिक पोशाक पहनी थी। प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।अभिनेत्री पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। बाद में निक के आने पर दोनों ने एक कपल के तौर पर रितेश सिधवानी की पार्टी में शामिल हुए थे। इस बीच, प्रियंका जल्द ही फरहान की ”जी लें जरा” में दिखने वाली हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved