मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई 

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra आज अपना 32वां जन्मदिन  birthday मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी कजन सिस्टर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और परिणीति के साथ में नजर आ रहा हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई टीशा। तुम्हें बड़ा सा हग प्यार भेज रही हूं, तुम्हें बहुत मिस करती हूं परिणीति चोपड़ा।’
इस तस्वीर में परिणीति और प्रियंका दोनों ही ग्लैमरस लुक में खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फैंस इस तस्वीर के जरिए परिणीति को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिस्टर्स जोड़ियों में से एक हैं। 
परिणीति चोपड़ा ने इशकजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, मेरी प्यारी बिंदु, गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, जबरिया जोड़ी आदि फिल्मों में अपने अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। परिणीति चोपड़ा जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में नजर आएंगी।
Share:

Next Post

बजाज ऑटो का मुनाफा 19 फीसदी गिरकर रहा 1138 करोड़ रुपये

Thu Oct 22 , 2020
नई दिल्‍ली। दिग्‍गज दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो का मुनाफा दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्‍बर) में 19 फीसदी गिरा है। कंपनी को इस दौरान 1138 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। यह अनुमान से कम रहा है, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 1402 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के […]