मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की बुक ‘Unfinished’ नए साल पर लॉन्च होगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा किताब ‘अनफिनिस्ट (Unfinished)’ रिलीज होने को तैयार है जिसको लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Memoir) काफी खुश हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका ने इसकी पहली झलक शेयर की है। बुक के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने एक इमोशनल नोट लिखा है।
प्रियंका ने लिखा “वह फीलिंग, जब आप खुद की किताब पहली बार अपने हाथ में पकड़ते हैं, मजाक कर रही हूं। मेरे हाथ सिर्फ किताब की जैकेट लगी है जो बुक पर लपेटी जानी है। बस महसूस कर रही थी कि इसे पकड़कर कैसा लगता है। इंतजार नहीं कर पा रही हूं, अगले महीने यह किताब लॉन्च होने वाली है। खुद की पहली कॉपी को पहले से ही आप बुक कर सकते हैं, बायो में दिए लिंक पर।”

विदित हो कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने शादी की दूसरी सालगिरह पर पति निक जोनस संग कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। वह लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही थीं। तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े क्लोज खड़े नजर आ रहे थे। वहीं, एक और फोटो में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे थे। कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी।

Share:

Next Post

भारतीय सेना में जल्‍द शामिल होगा युद्धक टैंक अर्जुन मार्क-1ए, हुआ सफल परीक्षण

Wed Dec 9 , 2020
जोधपुर । पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज युद्धक टैंक अर्जुन मार्क-1ए का सफल परीक्षण भारतीय सेना और डीआरडीओ ने किया है। परीक्षण पूरे होने के बाद इसके सेना में शामिल होने का रास्ता भी साफ हो गया है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक देश में ही निर्मित अर्जुन टैंक को वर्ष 2004 में सेना में शामिल किया […]