मुंबई (Mumbai) अमेरिकी पॉप सिंगर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस एक ग्लोबल आइकन बन गए हैं। हालांकि अब उनकी सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। निक जोनस (nick jonas) ”इन्फ्लुएंजा-ए” नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी। इस वीडियो में निक जोनस nick jonas का लाल चेहरा और सूजी हुई आंखें भी फैंस को चिंता में डाल रही हैं। साथ ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।निक जोनस की बीमारी के बारे में जानकर उनके फैंस भी दुखी हैं। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उनके ठीक होने की दुआ मांगता नजर आ रहा है। इस दौरान निक ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ”आपके प्यार के लिए शुक्रिया। आप सभी दुनिया के सबसे अच्छे प्रशंसक हैं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved