मनोरंजन

विदेश में फिर बजा Priyanka Chopra के नाम का डंका, इस मामले में दी काइली-सेलेना को मात

डेस्क। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही एक्ट्रेस हॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाती हुई ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। एक्टिंग के साथ ही प्रियंका ने सिंगिंग में भी अपना सफल हाथ आजमाया। इसके अलावा वह एक लेखक और सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। हाल ही में एक यूके स्थित सौंदर्य तुलना मंच की एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें हालिया सालाना रेवेन्यू के आधार पर 2023 के सबसे धनी सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड की सूची शामिल है। इस लिस्ट में रिहाना के कॉस्मेटिक ब्रांड के ठीक बाद प्रियंका चोपड़ा का हेयर केयर ब्रांड है।

रिहाना के कॉस्टमेटिक प्रोडक्ट ‘रिहाना फेंटी ब्यूटी’ ने 477.2 मिलियन पाउंड के साथ 2023 के सबसे धनी सेलिब्रिटी सौंदर्य ब्रांड की कॉस्मेटिफाई की सूची में पहला पायदान हासिल किया है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपने हेयर केयर ब्रांड के 429.9 मिलियन पाउंड के साथ सूची में दूसरे स्थान पर आ गई हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर काइली जेनर हैं, जिनके कॉस्मेटिक ब्रांड का 301.4 मिलियन पाउंड राजस्व है।


चौथे नंबर पर एरियाना ग्रांडे का ब्यूटी ब्रांड 70.3 मिलियन पाउंड के साथ है। सेलेना गोमेज की रेयर ब्यूटी ने 50.2 मिलियन पाउंड राजस्व के साथ सूची में पांचवां पायदान हासिल किया है। गौरतलब हो कि प्रियंका के हेयर केयर ब्रांड की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखने के बारे में बोलते हुए देसी गर्ल ने एक इंटरनेशनल मैगजीन को बताया, ‘मैंने अभी हाल ही में सौंदर्य और मनोरंजन इंडस्ट्री दोनों के बिजनेस पक्ष में हाथ आजमाया है।’

Share:

Next Post

विधानसभा में अश्लील वीडियो देख रहे नेताजी पर प्रकाश राज ने कसा तंज, कहा- कुछ तो शर्म करो

Fri Mar 31 , 2023
डेस्क। भारत के राजनेता किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने एक्शन को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में, त्रिपुरा से भाजपा विधायक जादब लाल नाथ का पॉर्न देखते हुए वीडियो वायरल हुआ। खबर है कि जब विधानसभा सत्र […]