img-fluid

Priyanka Chopra का घर बना जैकलिन फर्नांडीस का नया आशियाना, जानिए कीमत

February 06, 2021

मुंबई। चर्चा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) मुंबई के जुहू स्थित उस घर में पहुंच गई जहां कभी उसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) रहा करती थीं। इसमें साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा रहती थीं। सुनने में आ रहा है कि इस घर की कीमत 7 करोड़ रुपये है।



बता दें कि साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  और निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में 20 मिलियन डॉलर में एक शानदार घर खरीदा था। उनके इस नए घर की जानकारी सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी थी। इस घर में जिम, ग्लास की सुंदर दीवारें, बार, मूवी थियेटर, बास्केट बॉल कोर्ट और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाए हैं। इससे पहले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस में एक दूसरे घर में रहते थे, जिसे उन्होंने साल 2018 में शादी से ठीक पहले खरीदा था, हालांकि इसे एक साल पहले 6 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।

विदित हो कि जैकलिन फर्नांडीस आखिरी बार डायरेक्टर शिरीष कुंदर की फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब जैकलिन फर्नांडीस ‘बच्चन पांडे’, ‘भूत पूलिस’ और ‘सर्कस’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

Share:

  • Ranveer Shorey ने बनाया नया गाना, Rihanna तो बहाना है...पप्पू को PM बनाना है

    Sat Feb 6 , 2021
    मुंबई। देश में पिछले कुछ समय से चल रहा किसान आंदोलन अब वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच चुका है। विदेशी सिंगर रिहाना (Rihanna) द्वारा ट्विटर (Twitter) पर किसानों का समर्थन करने के बाद अब और मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस पर तमाम बॉलिवुड (Bollywood) सिलेब्स ने इसकी कड़ी आलोचना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved