
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार सुबह इजराइल दौरे के लिए निकल चुके हैं. अपने दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करेंगे. पीएम के इस दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत एक आजाद देश के तौर पर अपने पूरे इतिहास में सही के लिए खड़ा रहा है.
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें दुनिया को सच्चाई, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना चाहिए. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी आने वाली इजरायल यात्रा पर नेसेट को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों बेगुनाह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का ज़िक्र करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे. इससे पहले प्रियंका गांधी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा.
I hope that the Hon Prime Minister @narendramodi ji mentions the genocide of thousands of innocent men, women and children in Gaza while addressing the Knesset on his upcoming trip to Israel and demands justice for them. India has stood for what is right throughout our history as…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 25, 2026
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में कहा कि सत्य के लिए शांतिपूर्ण और अहिंसक प्रतिरोध भारत की गौरवशाली परंपरा रही है, जो महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन से विरासत में मिली है. उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक दबाव के आगे झुककर सरकार ने देश के हितों से समझौता किया है और प्रधानमंत्री व सरकार के खिलाफ आवाज उठाना 1.4 अरब भारतीयों के हित में है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी लगातार मुखर होकर सरकार पर निशाना साध रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved