img-fluid

संपत्ति विवाद…. इंदौर से दून पहुंचा रिटायर्ड विंग कमांडर, मां-बाप को मारपीट कर घर से निकाला, रातभर बाहर रहे बुजुर्ग दंपत्ति

February 01, 2026

देहरादून। वायुसेना (Air Force) से रिटायर्ड विंग कमांडर (Retired Wing Commander) ने संपत्ति विवाद में अपने बुजुर्ग मां बाप को घर से निकाल दिया। कड़ाके की ठंड के बीच बुजुर्ग दंपति (Elderly Couple) रातभर बाहर रहे। पार्षद व विश्व हिंदू महासंघ ने इस प्रकरण को लेकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि समझाने के प्रयास में आए लोगों और पुलिस से भी अभद्रता की गई। कार्यकर्ताओं ने नेहरू कालोनी पुलिस से आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

मामला नेहरू कॉलोनी की डिफेंस कॉलोनी का है। आरोप है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर वन में रह रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपति को उनके रिटायर्ड विंग कमांडर बेटे, बहू एवं साथियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि पड़ोस के लोग बीच बचाव कराने आए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। ठंड में बुजुर्ग घर के बाहर बिस्तर लगाकर बैठ गए।


  • बेटा-बहू को थाने ले आई पुलिस
    सूचना पर पार्षद राकेश पंडित, विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश महामंत्री प्रशांत पंडित एवं नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। रात तक हंगामा जारी था। नेहरू कॉलोनी एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग दंपति को अंदर में शिफ्ट कराया गया है। बेटे एवं बहू को थाने लाकर पूछताछ की गई।

    बड़े बेटे के नाम पर खरीदा था घर
    हंगामे के दौरान बताया गया कि डिफेंस कॉलोनी में सेना से जुड़े लोगों को ही भूमि खरीद की अनुमति दी जाती थी। बुजुर्ग ने 2003 में बेटे के वायु सेना में होने के चलते उसके नाम पर घर खरीदा था। इस पर यह घर उन्हें मिल गया था। इसके बाद वे इसमें रह रहे हैं।

    इंदौर में रहता है रिटायर्ड विंग कमांडर का परिवार
    गुरुग्राम में कपड़े की डिजाइनिंग का कार्य करने वाले बुजुर्ग दंपति के छोटे बेटे ने बताया कि उनके बड़े भाई इंदौर में परिवार संग रहते हैं। माता-पिता दून में रहते हैं। शनिवार को उनका भाई कुछ लोगों को लेकर डिफेंस कालोनी पहुंचे और मारपीट कर माता-पिता को बाहर निकाल दिया।

    Share:

  • धुरंधर 2 के बाद रणवीर सिंह की झोली में ऐतिहासिक फिल्म शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट में एंट्री

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्ली :बॉलीवुड (Bollywood)सुपरस्टार रणवीर सिंह(Superstar Ranveer Singh) इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। आदित्य धर (Aditya Dhar)की फिल्म धुरंधर में दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतने के बाद रणवीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस (Box Office)सफलता ने न सिर्फ रणवीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved