img-fluid

वल्लभ नगर मार्केट के नवनिर्माण का प्रस्ताव रद्द, मास्टर प्लान में जमीन का लैंड यूज आवासीय निकला…

July 11, 2026

रेवेन्यू रिकॉर्ड में जमीन सीलिंग की पाई गई

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा वल्लभनगर (Vallabhnagar) के मार्केट (market) के स्थान पर नया मार्केट बनाने का प्रस्ताव रद्द किया जा रहा है। इसका कारण यह है कि इस मार्केट की जमीन का मास्टर प्लान में उपयोग आवासीय निकला। साथ ही रेवेन्यू रिकॉर्ड में यह जमीन सीलिंग की पाई गई है।



  • कुछ साल पहले नगर निगम की इसी परिषद के कार्यकाल के दौरान निगम द्वारा शहर में नए मार्केट बनाने और पुराने मार्केट का नवनिर्माण करने का फैसला लिया गया था। तय किया गया था कि रीगल तिराहे के पास स्थित वल्लभनगर के नगर निगम के मार्केट को तोडक़र नया और बेहतर मार्केट बनाएंगे। इस मार्केट को बेहतर और आधुनिक मार्केट के रूप में तैयार करने के लिए योजना भी बना ली गई थी। इसके बाद से धीरे-धीरे इस योजना के क्रियान्वयन की दिशा में पहल की जा रही थी। इसके बाद अचानक ही यह पहल बंद हो गई। इस बारे में पूछे जाने पर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि इस मार्केट के स्थान पर नया मार्केट बनाने के प्रस्ताव को रद्द किया जा रहा है, जिस जमीन पर यह मार्केट बना हुआ है, उस जमीन का मास्टर प्लान में उपयोग आवासीय निकला है। इस जमीन के 10त्न हिस्से का उपयोग व्यावसायिक है। ऐसे में इतने कम क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण करने से योजना की लागत ही नहीं निकल पाएगी। इसके साथ ही राजस्व के रिकॉर्ड में यह जमीन सीलिंग की पाई गई है। इन सभी स्थितियों को देखते हुए नगर निगम द्वारा अब इस मार्केट का नवनिर्माण करने के प्रस्ताव को रद्द किया जा रहा है।

    आवासीय संकुल के निर्माण पर विचार
    इसी बीच नगर निगम द्वारा अब इस मार्केट के स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासीय संकुल का निर्माण करने के बारे में विचार शुरू कर दिया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास बनाने के लिए हमें जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इस जगह पर यदि आवासीय संकुल बनाया जाता है तो अच्छी लोकेशन होने के कारण इस संकुल के फ्लैट भी हाथोंहाथ बुक हो जाएंगे।

    Share:

  • दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई तक मचा हड़कंप

    Sat Jul 11 , 2026
    नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। यहां एक बार फिर लाल किले को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कॉलर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को यह धमकी दी। इसके बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने यह जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved