संत नगर। उपनगर के वार्ड क्रमांक 5 अंतर्गत ओल्ड डेरी फार्म वन ट्री हिल क्षेत्र में विधान सभा प्रोटेम स्पीकर एवं क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया। इससे पूर्व उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत मछली मार्केट स्थित वाल्मिकी मंदिर कि परिसर में लगे पेपर ब्लॉक का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल भाजपा नेता राहुल राजपूत राजेश हिंगोरानी चंदू इसरानी, रमेश जनियानी, महेश खटवानी, बबलू चावला सूरज यादव, श्रीमती किरण वाधवानी, उमेश नागर, हरीश बिनवानी ,किशन अच्छानी, नरेंद्र लालवानी आदि उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved