img-fluid

रायगड़ा में बॉक्साइट खदान तक सड़क बनाने का विरोध, आदिवासियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प

April 07, 2026

रायगड़ा। ओडिशा के रायगड़ा जिले में सड़क बनाने को लेकर आदिवासियों और पुलिसकर्मी में झड़प हो गई। इस झड़प में 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरअसल सिजिमाली बॉक्साइट खदान तक सड़क बनानी थी। स्थानीय आदिवासियों ने इसका विरोध किया। इसी बीच यह प्रदर्शन हिंस झड़प में बदल गया। इसमें कुल 50 लोग घायल हुए जिसमें 40 पुलिस अधिकारी हैं।

अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय आदिवासियों ने जिले के काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत शागाबारी गांव में सड़क निर्माण का कड़ा विरोध किया। पुलिस ने बताया कि सड़क निर्माण को रोकने की कोशिश में प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पत्थर फेंके और तलवारों, कुल्हाड़ियों तथा अन्य धारदार हथियारों से पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर हमला किया।


  • एडीजी संजय कुमार ने बताया घटना में घायल हुए 40 पुलिसकर्मियों में से 10 के सिर में चोटें आई हैं और उन्हें रायगड़ा स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    ओडिशा सरकार ने सिजिमाली बॉक्साइट खदान को एक निजी कंपनी को आवंटित किया है। तब से लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन कंपनी को सिजिमाली बॉक्साइट खदान तक सड़क बनाने में मदद कर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि रायगड़ा के कलेक्टर कुलकर्णी आशुतोष सी मौके पर मौजूद थे और आंदोलनकारी आदिवासियों के साथ बातचीत कर रहे थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने शागाबारी गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

    Share:

  • उदयनिधि का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- भाजपा ने पुदुचेरी को बनाया जनविरोधी नीतियों की लैब

    Tue Apr 7 , 2026
    चेन्नई। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पुदुचेरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों की प्रयोगशाला बन गया है। उदयनिधि ने कहा कि भाजपा पुदुचेरी पर पूरी तरह कब्जा करना चाहती है। उन्होंने इसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved