
इंदौर (Indore)। शहर में कांग्रेस के टिकटों का विरोध थमने का नहीं ले रहा है। 3 नंबर और महू में सबसे ज्यादा घमासान देखने को मिल रहा है, जहां से आज अरविन्द बागड़ी समर्थक भोपाल रवाना हुए हैं। यहां से कांग्रेस ने दीपक पिंटू जोशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इस बीच अरविन्द बागड़ी का नाम भी यहां से दावेदार के रूप में चला था, लेकिन वे टिकट की दौड़ में पीछे रह गए। हालांकि बागड़ी समर्थक पिछले तीन दिनों से विरोध कर रहे हैं।
रैलियों के माध्यम से दो दिन विरोध किया गया और आज सुबह करीब 50 कारें और 6 बसों के माध्यम से कार्यकर्ता भोपाल रवाना हुए हैं। खुद अरविन्द बागड़ी भी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल गए हैं। कांग्रेसी यहां से टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं। वहीं महू में भी दरबार के समर्थक विरोध का झंडा बुलंद किए हुए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved