img-fluid

गौरवान्वित भोपाल : पहली बार यहां के वकील बने मप्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

November 22, 2020

भोपाल। पिछले 60 साल के इतिहास में पहली बार को भोपाल शहर के वकील को मप्र बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला है। शहर के जाने माने वकील डॉ. विजय चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। चौधरी के अध्यक्ष बनने से भोपाल के वकीलों में खुशी की लहर है। प्रदेश के वकील भी उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि राजधानी में बैठकर वे प्रदेश के वकीलों के लिए कुछ नया करेंगे। मूलत: चंदेरी में जन्मे डॉ. विजय चौधरी न्यायाधीश भी रहे हैं। जज की नौकरी छोड़कर उन्होंने भोपाल में वकालत शुरू की। वकालत के साथ-साथ वे वकीलों के पक्ष में लगातार संघर्ष भी करते रहे। डॉ.चौधरी भोपाल बार एसोसिएशन के कई बार अध्यक्ष चुने गए। वर्तमान में भी वे भोपाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। मप्र बार एसोसिएशन के पिछले चार बार से लगातार सदस्य निर्वाचित होते रहे। पूरे प्रदेश से 25 सदस्य निर्वाचित होते हैं। यह 25 सदस्य मिलकर मप्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। शनिवार को जबलपुर में सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से डॉ. विजय चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। विजय चौधरी की एक बड़ी उपलब्धि भोपाल में विशाल दिगम्बर जैन मंदिर का निर्माण करना भी है। लालघाटी गुफा मंदिर के सामने जैन नगर में नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ के निर्माण में डॉ. चौधरी का बड़ा योगदान है। वे लंबे समय से इस तीर्थ के अध्यक्ष भी हैं।

Share:

  • सरकार ने रोकी 13 हजार करोड़ की बिजली सब्सिडी, महंगी होगी बिजली

    Sun Nov 22 , 2020
    भोपाल। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को सब्सिडी बिजली बिल में बांटी, लेकिन बिजली कंपनियों को उस रकम को नहीं दिया। नतीजा बिजली कंपनी का घाटा बढ़ता जा रहा है। जिसका असर बिजली के दाम बढऩे में होगा। ये आरोप नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ.पीजी नाजपांडे ने लगाए है। उनके अनुसार बिजली के दाम बढ़ाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved