बड़ी खबर

पं बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन


कोलकाता । पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। पिछले कई दिनों से बीमार श्री मित्रा कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। राज्य कांग्रेस ने पार्टी के ट्वीटर पर श्री मित्रा निधन की जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, “पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना करते हैं।”

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी. सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे और उनका कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज भी चल रहा था. हालांकि अस्पताल में सोमेन मित्रा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया.

परिवार के सदस्य ने कहा कि उन्हें किडनी और दिल की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था. उनका एक बेटा भी है. उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी सहित तमाम लोगों ने गहरा शोक जताया है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘इस कठिन समय में सोमेन मित्रा के परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और समर्थन। हम उन्हें प्यार, शान और सम्मान के साथ हमेशा याद करेंगे।’ इससे पहले बंगाल कांग्रेस ने सोमेन मित्रा के निधन पर गहरा शोक जताया।

Share:

Next Post

झारखंडः अब हेमंत सरकार के कामकाज से कांग्रेस विधायक नाराज

Thu Jul 30 , 2020
तीन  विधायक शिकायत लेकर दिल्ली रवाना रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार के कामकाज से कांग्रेस के 9 विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। इनमें से तीन विधायक केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखने के लिए दिल्ली भी पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के नाराज 9 विधायकों में […]