img-fluid

इंदौर आई 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकली पूजा

November 02, 2022

  • कल सुबह ओंकारेश्वर के लिए निकलेंगी

इंदौर। देश के 12 ज्योतिर्लिंग (12 Jyotirlingas of the country) के दर्शन करने साइकिल से निकली महाराष्ट्र के पुणे (Maharashtra’s Pune) की पूजा बुधावले (Pooja Buddha) बुधवार को इंदौर पहुंची। गुरुवार सुबह पूजा ओंकारेश्वर (Omkareshwar) के लिए रवाना होगी। वहां से लौट फिर उज्जैन महाकाल के दर्शन करेंगी। देश के सभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए पूजा बुधावले साइकिल से 8 हजार किमी की यात्रा पर निकली हैं। पूजा ने 8 अक्टूबर को श्री केदारनाथ धाम उत्तराखंड में दर्शन कर यात्रा शुरू की थी। पूजा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद इंदौर आई। अब तक पूजा करीब 1500 किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है। पूजा को यात्रा श्रीरामेश्वरम में खत्म होगी। समीर उनके सहायक के तौर पर साथ हैं।


शिव के माध्यम से कर रही योग का प्रचार: पूजा तानाजी बुधावले ने बताया कि वे योग का प्रचार-प्रसार करती हैं। पूजा यात्रा के दौरान लोगों को योग का महत्व बताती हैं। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ ने योग का रहस्य माता पार्वती को बताया और ऋषि-मुनियों से यह हमारे समाज में आया। पूजा कहती हैं कि योग को धर्म से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन योग केवल हिन्दू धर्म के लिए नहीं है, सभी जाति-धर्म के लोग इसको अपनाए।

साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने वाली पहली महिला होंगी पूजा: सुरुचि मल्होत्रा ने बताया कि पूजा एक एथलीट हैं और पूजा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया है। 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन साइकिल से करने वाली पूजा पहली महिला होंगी।

Share:

  • न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई शिवसेना नेता संजय राउत की

    Wed Nov 2 , 2022
    मुंबई । शिवसेना उद्धव गुट के नेता (Shiv Sena Uddhav Faction Leader) संजय राउत (Sanjay Raut) की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) और 14 दिन (14 More Days) बढ़ा दी गई (Extended) । राउत पर पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित तौर पर वित्तीय अनियमितताएं बरतने का आरोप है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved