img-fluid

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की हुई शादी, सामने आई शादी की फोटो

March 17, 2024
मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda) की शादी की चर्चा कुछ दिनों से हो रही थी। आखिरकार अब दोनों ने शादी कर ली है। दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों के चेहरे पर एक दूजे के होने की खुशी साफ नजर आई। इनकी ये तस्वीरें देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

कृति खरबंदा ने अपनी शादी की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। कृति पिंक लहंगा पहनी हुई हैं और पुलकित ने शेरवानी कैरी किया जो पिस्ता रंग की है। एक फोटो में आप देख सकते हैं कि दोनों हाथ में हाथ डालकर चल रहे हैं। दूसरी फोटो में पुलकित कृति को गले लगा रहे हैं और कृति उन्हें किस कर रही है। तीसरी फोटो में पुलकित कृति के गले में मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। चौथी फोटो में दोनों के पीछे से फोटो ली गई है और शादी में आए मेहमान उन पर फूल डालते नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई। 14 मार्च को संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया था। 15 मार्च को कपल शादी के बंधन में बंध गए और उनकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।



  • फोटो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन दिया, गहरे नीले आसमान से लेकर सुबह की सूरज की किरणों तक, जीवन में हर उतार-चढ़ाव हमेशा आपके साथ रहेगा। शुरू से अंत तक, हर बार जब मेरा दिल धड़कता है, तो यह केवल आपके लिए होता है।

    पुलकित और कृति की प्रेम कहानी

    पुलकित और कृति की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो इनकी मुलाकात पागलपंती के सेट पर हुई थी जो 2019 में रिलीज हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने शुरू में डेटिंग की बात पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, फिर दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बयान दिया है।

    पुलकित और कृति ने वीरे की वेडिंग, तैश और पागलपंती में साथ काम किया है।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sun Mar 17 , 2024
    17 मार्च 2024 1. रोज आता हूं सारी दुनिया की खबर लाता हूं सब करें मेरा इंतजार क्योंकि सब करें मुझसे प्यार उत्तर…अखबार 2. ऐसा क्या है जो जितना बढ़ेगा हम उतना कम देख पाएंगे उत्तर….अंधेरा 3. एक टैंक में ……. मछलियां है अगर उसमें से दो मछली मर गई तो अब कितनी मछली बची […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved