img-fluid

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे बारिश और लैंडस्लाइड के कारण बंद, ट्रेनें रद्द

July 06, 2026

पुणे. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Torrential rain) और लैंडस्लाइड (landslides) के कारण पुणे-मुंबई (Pune-Mumbai) के बीच यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे ( Expressway) और मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे (National Highway) बंद पर यातायात प्रभावित है. दोनों को ही अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगली सूचना तक पुणे-मुंबई या मुंबई-पुणे की यात्रा बिल्कुल न करें. बहुत जरूरी होने पर भी प्रशासन द्वारा जारी अपडेट और यातायात निर्देशों के मुताबिक ही निकलें.


  • भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड ने बढ़ाई मुसीबत
    महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने मुंबई-पुणे मार्ग पर बड़ा असर डाला है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक सेक्शन में खंडाला एग्जिट के पास लैंडस्लाइड हुआ है. जिससे मुंबई जाने वाली पूरी लेन बंद कर दी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लैंडस्लाइड की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

    महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के मुताबिक, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे –कनेक्टिंग लिंक और मिसिंग लिंक के बीच कंक्रीट के एक पिलर के गिरने की वजह से यातायात बंद है. वहीं, पुणे-मुंबई हाईवे पर कई जगहों पर पानी भरने के कारण रास्ता बंद है. इसके अलावा मावल और तामिनी घाट इलाके में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं.

    लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. कई जगहों पर पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे यातायात पर गंभीर असर पड़ा है. वहीं पाटन गांव (लोहगड़ किला के पास) में भी भूस्खलन हुआ है.

    रेलवे ट्रैक पर भी लैंडस्लाइड
    मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है. ट्रैक पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी के ढेर गिर गए हैं, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति की समीक्षा की है. उन्होंने कहा, टीम पूरी तरह तैयार है और जल्द से जल्द ट्रैक को साफ करके ट्रेन सेवाएं बहाल करने का काम कर रही है.

    सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, चार कॉरिडोर पर लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं. मुख्य लाइन पर ट्रेनें 6 से 8 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि हार्बर लाइन पर 4 मिनट की देरी है. ट्रांसहार्बर और उरण-बेलापुर लाइन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं. जबकि सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं.

    बारिश के कारण परीक्षाएं टलीं, स्कूल-कॉलेज बंद
    इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों को बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सभी सरकारी, निजी और BMC चलित स्कूलों-कॉलेजों को छुट्टी घोषित कर दी गई है. मुंबई में IMD ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है तो वहीं पुणे में ‘रेड अलर्ट’ है. मुंबई विश्वविद्यालय ने 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें.

    Share:

  • कच्चा तेल 60 डॉलर तक गिरने के संकेत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद, जाने आज का रेट

    Mon Jul 6 , 2026
    नई दिल्‍ली । कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में गिरावट के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के रेट जारी कर दी हैं। आज 6 जुलाई को सुबह 6 बजे जारी रेट के मुताबिक फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, सीएनजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved