मनोरंजन

पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘गंधा गुड़ी’ रिलीज के लिए तैयार, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक


डेस्क। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने पिछले साल अक्तूबर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 46 साल की उम्र उनका कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध था। वहीं, अब उनकी पत्नी अश्विनी पुनीत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘गंधा गुड़ी’ का रिलीज के बारे में जानकारी दी है।

पुनीत राजकुमार की यह फिल्म उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले रिलीज होने वाली है। अश्विनी पुनीत कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि अप्पू की आखिरी फिल्म, जिसमें वह खुद कर्नाटक की शानदार दुनिया को दिखाएंगे। उनके फैंस के लिए एक प्यार भरा उपहार, जिन्होंने उन्हें बेशुमार प्यार दिया है। यह फिल्म 28 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी।


पोस्टर में पुनीत और फिल्ममेकर और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अमोघवर्षा दिखाए दे रहे हैं। दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की यह फिल्म उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्माण अश्विनी पुनीत कुमार ने किया है। ‘गंधा गुड़ी’ एक नॉन-फिक्शन फिल्म है। पुनीत कुमार ने 2002 में फिल्म ‘अप्पू’ से अपना डेब्यू किया था। इसी फिल्म के बाद ही उन्हें अप्पू कहकर बुलाया जाने लगा था।

गौरतलब हो कि इससे पहले उनकी फिल्म ‘जेम्स’ भी उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। 17 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘जेम्स’ कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। वहीं, अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे, जिसके लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।

Share:

Next Post

मेकअप कराती हुईं Raveena Tandon को देख डर जाएंगे आप, पहले नहीं देखा होगा अभिनेत्री का ऐसा अवतार

Sun Jul 17 , 2022
डेस्क। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में रवीना टंडन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देख आप हैरानी […]