img-fluid

पंजाब : जालंधर में एक घर की छत पर बना स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, वीडियो वायरल…

March 24, 2026

नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) के जालंधर ( Jalandhar) का एक घर (house) इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वजह है यहां एक घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty) का छोटा सा रूप बनाया जाना. लोग इसे ‘मिनी न्यूयॉर्क’ कहने लगे हैं. यह अनोखा नजारा जालंधर के किशनपुरा इलाके में देखने को मिल रहा है.


  • इस खास पहल के पीछे नाम है गुरजीत सिंह मथारू का. उन्होंने अपने घर की चौथी मंजिल पर इस मिनी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को तैयार किया है. मथारू पिछले 26 सालों से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं. अब पंजाब अपने वतन वापस आए हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने इस आइडिया को इसलिए साकार किया ताकि वे उस शहर की यादों को अपने साथ जोड़कर रख सकें, जिसे अब वे अपना घर मानते हैं.

    हूबहू दिखता है असली जैसा

    यह संरचना भले ही आकार में छोटी हो, लेकिन इसकी बनावट और डिजाइन असली स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से काफी मेल खाती है. यही वजह है कि पहली नजर में ही यह लोगों को आकर्षित कर लेती है. यह वही प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में आज़ादी और उम्मीद के रूप में देखा जाता है, और अब उसी की झलक पंजाब की एक छत पर दिखाई दे रही है.जो चीज शुरुआत में सिर्फ एक व्यक्तिगत प्रोजेक्ट थी, वह अब पूरे इलाके के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है. आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी लोग इस अनोखे दृश्य को देखने पहुंच रहे हैं. कई लोग यहां आकर तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

    पंजाब में लोग ऐसा क्यों करते हैं
    पंजाब के जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला) में NRI-प्रभावित इलाकों में घरों की छतों पर बड़े-बड़े मॉडल या रिप्लिका लगाने का एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिलता है. ये सिर्फ स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग एयरप्लेन, ट्रैक्टर, टैंक, एफिल टॉवर, कंगारू जैसी चीजें भी बनवाते हैं. ये उनकी विदेश जिंदगी, पेशा या शौक को दिखाती हैं.इसके पीछे वजह NRI स्टेटस दिखाना, विदेश की यादों को घर से जोड़ना होता है.कई घर तो छोटे टूरिस्ट स्पॉट बन जाते हैं.

    Share:

  • भारत के LPG और कच्चे तेल के टैंकरों ने पार किया होर्मुज... जल्द पहुंचेंगे बंदरगाह

    Tue Mar 24 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध (US-Israel and Iran War) की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद होने से भारत सहित कई देशों में ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच अब भारत (India) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक UAE […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved