img-fluid

धक्का-मुक्की की, वर्दी फाड़ी और जान से मारने की दी धमकी; शराबी ने की पुलिसकर्मियों से अभद्रता

March 07, 2026

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर डायल 112 पर सूचना मिली कि अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम सुगंधा (कटघरा) में एक युवक शराब के नशे में घर में उत्पात मचा रहा है. परिजनों को परेशान कर रहा है. सूचना मिलने पर पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल शिवकिशोर वर्मा और होमगार्ड बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे.


  • मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि शिवकुमार पुत्र दशरथ सिंह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और उग्र हो गया. आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

    इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी फाड़ दी. पुलिस के अनुसार जब उसे काबू में करने की कोशिश की गई तो उसकी मां त्रिवेणी देवी और भाई विशाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई.

    घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना थाना अयाना पुलिस को दी. आरोप है कि इसके बाद आरोपी पुलिस पर झूठे आरोप लगाने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित पुलिसकर्मी ने पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना अयाना में दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला पंजीकृत जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद ईरान पर हमले का फैसला: इजराइली मंत्री

    Sat Mar 7 , 2026
    डेस्क: इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी जा सकी, क्योंकि इस सैन्य कार्रवाई का फैसला उनकी हालिया यात्रा के खत्म होने के बाद लिया गया था. प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल की दो दिवसीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved