
पुतिन ने फिर दिया धोखा, युद्ध विराम का ऐलान कर किया हमला
कीव। यूक्रेन के साथ जारी जंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन लगातार युद्ध समाप्ति और सीज फायर का ऐलान कर धोखा दे रहे हैं।
कल दोनों देशों के बीच समझौते के साथ 36 घंटे का युद्ध विराम का ऐलान किया था, लेकिन समझौते कुछ ही घंटे बाद रूसी सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेन के युद्धग्रस्त शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले में 22 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि सीज फायर की आड़ में रूसी सेना यूक्रेन पर बड़े हमले की रणनीति बना रही है और हमें धोखे में रख रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved