img-fluid

राजधानी की सड़कों को दुरस्त करने PWD ने उतारे इंजीनियर

July 25, 2022

  • प्रत्येक सड़क के लिए पृथक-पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त

भोपाल। बारिश में उखड़ चुकी राजधानी की सड़कों को दुरस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग आज से अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान में विभाग ने इंजीनियरों को सड़कों पर उतारा है। हर सड़क के लिए एक इंजीनियर को जिम्मेदारी सौंपी है।
अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक सड़क के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों द्वारा 23 जुलाई से राजधानी का भ्रमण कर क्षतिग्रस्त और जल भराव क्षेत्र वाली सड़कों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई ने बताया कि विशेष अभियान में राजधानी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग संभाग तथा राजधानी परियोजना से स्थानान्तरित सभी मार्गों का संधारण किया जायेगा। इस परिप्रेक्ष्य में 25 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे से निर्माण भवन में नोडल अधिकारियों की विशेष बैठक भी होगी।


मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश
राजधानी भोपाल की वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त सड़कों के संधारण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा विभागीय अधिकारियों को भी राजधानी की सड़कों के संधारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

  • बारिश में गांवों के लिए आफत बना जल जीवन मिशन

    Mon Jul 25 , 2022
    पाइप के लिए खोदी सीसी सड़कें, अब कीचड़ में तब्दील लागत बढऩे पर ठेकेदारों ने सड़कें दुरस्त करने से खीचे हाथ भोपाल। प्रदेश में बेशक जल जीवन मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ पानी देने का दावा किया जा रहा है। पानी कब मिलेगा यह तो तय नहीं है, लेकिन गांवों में बनीं चमचमाती सीमेंट-कॉक्रीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved