img-fluid

‘बूथ विस्तारक’ और ‘त्रिदेव’ पर उठे सवाल, भाजपा करेगी समीक्षा

July 09, 2022

  • प्रदेश स्तर पर बड़े नेताओं ने माना कहीं न कहीं संगठन की इस प्रक्रिया में चूक हुई

इन्दौर। भाजपा का प्रदेश में बूथ विस्तारक और त्रिदेव के नाम से शुरू किया गया प्रयोग पहले ही चुनाव में फेल नजर आया। इस प्रयोग का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया था और बूथ लेवल तक ट्रेनिंग प्रोग्राम रखे गए थे, लेकिन जिस तरह से मतदाता सूची में गड़बडिय़ां सामने आईं, उसने इस अभियान की पोल खोलकर रख दी।

भाजपा ने इस साल की शुरुआत में समर्पण निधि अभियान के साथ-साथ बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत एक-एक वरिष्ठ नेता को बूथ विस्तारक बनाकर बूथ पर भेजा गया था, जहां उसे बूथ की समितियां बनाना थीं और उसे ऑनलाइन पोर्टल पर लोड करना था। बूथ समिति का उद्देश्य उस बूथ के अंतर्गत रहने वाले मतदाताओं की जानकारी रखना था और उनसे लगातार संपर्क में रहना था।


उस समय दावे तो खूब किए गए कि अभियान सफल हो गया है। इसके लिए नेताओं ने अपनी पीठ भी थपथपाई। इसके बाद हर बूथ पर त्रिदेव के रूप में अध्यक्ष, महामंत्री और भाजपा की ओर से बीएलए बनाया गया। बूथ पर 20 लोगों की समिति भी तैयार हो गई, जिनका काम ही मतदाता सूची की जांच करना था और मतदाताओं को भाजपा से जोडऩा था, लेकिन इसका परिणाम उलटा हुआ और कई लोगों के नाम सूची से कट गए, जिसकी भनक भाजपा तक को लग नहीं पाई। अब भाजपा इसकी समीक्षा करने की बात कह रही है। समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों से सवाल भी किए जाएंगे कि गड़बड़ी आखिर कहां हुई?

Share:

  • चार राज्यों की बाढ़ में वाहन तैरे

    Sat Jul 9 , 2022
      नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (jammu and kashmir) में जहां कुदरत की विनाश लीला देखने को मिली। वहीं गुजरात (gujarat), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), कर्नाटक (Karnataka), उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारी बारिश (Heavy devastation) के चलते हजारों लोग बेघर हो गए। गुजरात, कर्नाटक और केरल में बाढ़ (flood) से हालात इतने बदतर हो गए कि यहां कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved