
नई दिल्ली। एडिलेड टेस्ट में भले ही टीम इंडिया को हार मिली हो लेकिन उसके ऑफ स्पिनर आर अश्विन को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। सोमवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। साथ ही वो भारत के टॉप रैंक टेस्ट गेंदबाज भी बन गए हैं। एडिलेड में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद जसप्रीत बुमराह की रैंकिंग गिर गई है और वो अब 10वें नंबर पर हैं। आर अश्विन ने एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 विकेट झटका था। अश्विन ने मैच में 71 रन देकर 5 विकेट लिये।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved