
वॉरसॉ। बीते दिनों अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया और टेक्सास के बाद अब यूरोपीय देश पोलैंड में भारतीय युवक पर नस्ली प्रहार हुआ है। वहां एक भारतीय युवक की जबरन फिल्म बनाते हुए उसे घेर कर पोलैंड छोड़कर जाने और जाकर अपने देश भारत में रहने की बात कही जा रही है। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
अब ताजा मामला पोलैंड का है। पोलैंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय युवक को टहलते देख स्वयं को अमेरिकी नागरिक बताने वाला व्यक्ति भारतीय युवक (Indian youth) को परजीवी करार देता है। वह कहता है कि तुम भारत से हो, तो फिर तुम अपने देश भारत वापस क्यों नहीं जाते? वीडियो में दिख रहा भारतीय उसे टालने की कोशिश करता है और पूछता है कि वह वीडियो क्यों बना रहा है? इस पर वह कहता है कि वह अमेरिका से है, इसलिए वीडियो बना रहा है। फिर कहता है कि तुम लोग पोलैंड में क्यों हो। तुम लोग यहां बहुत ज्यादा संख्या में हो। तुम लोग यहां गोरे लोगों के देश में क्यों आते हो? क्या तुम्हे लगता है कि तुम हमारे पोलैंड पर आक्रमण कर सकते हो? भारतीयों तुम लोग आक्रमणकारी हो, अपने घर जाओ आक्रमणकारी। पोलैंड केवल पोलिश लोगों के लिए है और तुम लोग पोलिश नहीं हो।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved