
लंदन। विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी (International Centuries) जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और ब्रायन लारा (Brian Lara) का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Legendary batsman Joe Root) ने द्रविड़ और लारा की बराबरी कर ली है।
सचिन तेंदुलकर
इंटरनेशनल क्रिकेट में घर से बाहर सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा सचिन तेंदुलकर ने अंजाम दिया। महान बल्लेबाज सचिन ने अपने 24 साल के करियर में विदेश में 41 सेंचुरी ठोकीं। वह 100 सेंचुरी लगाने वाले इकलौते हैं।
विराट कोहली
लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार क्रिकेटर विराट कोहली हैं। वह विदेशी सरजमीं पर 37 सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने अब तक 84 इंटरनेशनल शतक जमाए हैं। कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया है।
जैक्स कैलिस
साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने घर से बाहर 27 शतक जमाए। उन्होंने अपने करियर में कुल 62 सेंचुरी जड़ने का कमाल किया।
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सूची में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने विदेश में 26 सेंचुरी मारीं। पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 71 सेंचुरी लगाईं।
कुमार संगाकारा
श्रीलंका के पू्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने घर से बाहर 24 शतक ठोके। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 63 शतक जमाए।
जो रूट
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक विदेशी सरजमीं पर 23 सेंचुरी जमा चुके हैं। रूट (135*) ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट में सेंचुरी लगाकर राहुल द्रविड़ (23) और ब्रायन लारा (23) का रिकॉर्ड खतरे में डाला। उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाया। रूट एक और शतक लगाते ही भारत और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज से आगे निकल जाएंगे। द्रविड़ ने 48 जबकि लारा ने 53 इंटरनेशनल शतक जड़े। वहीं, रूट ने 59 शतक जमा दिए हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved