
नई दिल्ली: हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्थानीय पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया है. राहुल गांधी को इंफाल एयरपोर्ट के आगे विष्णुपुर चेकपोस्ट पर रोका गया है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले को सुरक्षा कारणों से रोका गया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार, 29 जून को इंफाल पहुंचे हैं. एएनआई के अनुसार, राहुल गांधी दो दिनों तक हिंसाग्रस्त राज्य का दौरा करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान राहत शिविरों में भी जाएंगे. इसके साथ ही उनका इंफाल और चुराचांदपुर में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से भी मिलने का कार्यक्रम है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved