
नई दिल्ली: लोकसभा में बजट सत्र के दौरान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान बुधवार (11 फरवरी) को सरकार पर भारत माता को बेंचने के आरोप लगाए थे. इसी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्ताव (मोशन) पेश किया है. दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी ऐसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं, जो भारत को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने प्रस्ताव में ये भी मांग की है कि राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को खत्म कर दिया जाए. इसके साथ ही आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध भी लगाने की मांग की है. सांसद निशिकांत ने स्पीकर से मांग की है कि उनका सब्सटेंटिव मोशन स्वीकार किया जाए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved