img-fluid

Rahul Gandhi ने छात्र-छात्राओं को दिखाया फिटनेस का दम, 9 सेकंड में लगाये 13 पुशअप्स

March 01, 2021

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं। राहुल ने सोमवार को कन्याकुमारी में रोड शो निकाला, लेकिन इसके बाद राहुल गांधी का एक अलग अंदाज नजर आया। कन्याकुमारी में राहुल गांधी ने युवा छात्र-छात्राओं से बात की, इसी दौरान राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नज़र आए।

राहुल गांधी ने यहां पर बच्चों से संवाद किया, इस दौरान राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो परफॉर्म किया। आइकिदो दिखाने के बाद राहुल गांधी से एक छात्रा ने पुशअप करने के लिए अपील की, जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप किए।

जो वीडियो सामने आया है, उसमें राहुल गांधी ने 9 सेंकड में नॉनस्टाप 13 पुशअप्स किए। राहुल गांधी ने पहले पुशअप लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुश-अप लगाने को कहा। राहुल गांधी ने खुद भी एक हाथ से पुशअप लगाए। राहुल गांधी ने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह दसवीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दक्षिण के राज्यों का दौरा कर रहे हैं, पुडुचेरी, केरल और अब तमिलनाडु। जहां राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। बीते दिनों केरल में राहुल गांधी मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे, जहां उन्होंने मछुआरों से उनकी समस्याओं को जाना। राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ नाव में समुद्र का सफर किया और इतना ही नहीं राहुल समुद्र में भी कूदे और मछुआरों के साथ तैरते हुए नजर आए। इसी दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें राहुल गांधी के सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे थे। राहुल गांधी की फिटनेस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही थी।

Share:

  • फरवरी में Maruti की कारों की बिक्री 11.8% बढ़ी, जानिए ऑटो कंपनियों की बढ़त का आंकड़ा

    Mon Mar 1 , 2021
    नई दिल्ली । Auto Sales February 2021: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने फरवरी में भी जमकर गाड़ियां बेची हैं. जनवरी की सुस्त बिक्री के बाद मारुति का फरवरी में आया ये बेहतरीन आंकड़ा बताता है कि लोग नई गाड़ियां खरीद रहे हैं. कंपनी की ओर से आज जारी आंकड़ों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved