
भोपाल। पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि असम में पहले राहुल गांधी की यात्रा पर हमला हुआ और आज राहुल जी को मंदिर जाने से रोका गया। क्या भाजपा के राज में मंदिर दर्शन और पूजा अर्चना करना भी प्रतिबंधित हो गया है। उन्होंने आगे लिखा कि राहुल जी को मंदिर जाने के अनुमति के लिए धरना देना पड़ा। यह हमारी आस्था और नागरिक स्वतंत्रता पर हमला है।
बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में है। राहुल गांधी सोमवार को वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पहुंचे, लेकिन यहां पर उनको प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। इसको लेकर कांग्रेस नेता नाराज हो गए। इसके बाद कार्यकर्ता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved