img-fluid

राहुल गांधी से भी लेंगे राम मंदिर के लिए चंदा : चंपत राय

December 23, 2020

प्रयागराज। विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता और श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आज कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी सहयोग के रूप में चंदा लेंगे। महामंत्री ने चंपत राय ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि मंदिर निर्माण में सभी से चंदा लिया जाएगा। उन्होने कहा समाज के हर व्यक्ति से कार्यकर्ता मिलेगा व्यक्ति से मिलने में पक्ष-विपक्ष, अनुकूल और प्रतिकूल का विचार नहीं होगा। किसी पर कोई दबाव नहीं होगा। भगवान का मंदिर, भगवान का घर है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी चंदा लेने को लेकर पूछे गये एक सवाल पर उन्होने उनका बिना नाम लिये कहा, जाएंगे तो जाएंगे, सब के पास जाएंगे, भेदभाव नहीं करेंगे। समय लेकर जाएंगे, समय मिलेगा जायेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि मंदिर सहयोग में पहले बिहार कैडर के आइपीएस अधिकारी रहे किशोर कुणाल ने चेक से दो करोड़ रूपया भेंट किया था। उसके भी पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 लाख रूपए का चेक अपने निजी अकांउट से दिया था। मोरारी बापू ने अपने भक्तों के माध्यम से 11 करोड़ रूपये से भी अधिक ट्रांसफर किया है।

समाज स्वेच्छा से दे रहा है। हम किसी को कहने की स्थिति में नहीं है। यह ‘‘डोनेशन नहीं कंट्रीब्यूशन’’ है। राय ने कहा कि देश के पांच लाख से अधिक गांव और 12 करोड़ से अधिक परिवारों में कार्यकर्ताओं ने जाने का आंकलन किया है। प्रयाग प्रांत के 16 हजार गांवों के 50 लाख परिवारों तक स्वयंसेवक पहुंचेंगे। एक परिवार में अगर पांच लोग भी हुए तो ढाई करोड़ लोगों तक हमारी पहुंच होगी।

इसी तरह पूरे देश में फैले गांवों और परिवारों तक पहुंच तक मंदिर के लिए धन संग्रह किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान होगा। यह अभियान समाज करेगा, सरकारी एजेंसी नहीं। उन्होने कहा कि देश का हर व्यक्ति कोई राम को अपना महापुरूष,कोई मर्यादा पुरूषोत्तम तो कोई भगवान मानते हैं। इसलिए समाज स्वेच्छा से समर्पण करेगा। समाज में बहुत उत्साह है। ऐसा लगता है यह लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। लक्ष्मी भगवान के चरणों में रहती है,इसलिए परमात्मा के काम में लक्ष्मी बाधक नहीं सहायक बनेंगी।

Share:

  • सीएमएस-01 को कक्षा में स्थापित करने का काम पूरा : इसरो

    Wed Dec 23 , 2020
    चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा है कि संचार उपग्रह सीएमएस-01 को कक्षा में स्थापित करने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसरो ने एक अपडेट में कहा कि गत 17 दिसंबर को सीएमएस-01 को अंडाकार पृथ्वी की कक्षा जीटीओ में स्थापित किया गया था। इसके बाद उसे व्यवस्थित तरीके से कक्षा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved